उप राष्ट्रपति सचिवालय

श्रीमती डांगविमसई पुल ने उप राष्ट्रपति से मुलाकात नहीं की

प्रविष्टि तिथि: 01 MAR 2017 5:34PM by PIB Delhi

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यह स्पष्ट किया है कि श्रीमती डांगविमसई पुल ने उप राष्ट्रपति से मुलाकात नहीं की है, जैसा कि कुछ प्रिंट और ऑनलाइन मीडिया में यह खबर प्रकाशित /प्रसारित की गई है।

संदेश का मूल पाठ इस प्रकार है :

“हम इस बात पर ध्यान दिलाना चाहते हैं कि कुछ प्रिंट और ऑनलाइन मीडिया में यह खबर प्रकाशित/प्रसारित की गई है कि श्रीमती डांगविमसई पुल ने माननीय उप राष्ट्रपति महोदय से मुलाकात की है।

इस संदर्भ में तथ्यात्मक स्थिति यह है कि श्रीमती पुल ने उप राष्ट्रपति सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को 28 फरवरी, 2017 को एक ज्ञापन सौंपा है।”  

***

वीके/केजे/सीएस-567


(रिलीज़ आईडी: 1483497) आगंतुक पटल : 38