प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध नाटककार और हास्य लेखक श्री तारक मेहता के निधन पर शोक जताया
प्रविष्टि तिथि:
01 MAR 2017 10:48AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रसिद्ध नाटककार और हास्य लेखक श्री तारक मेहता के निधन पर शोक जताया
प्रधानमंत्री ने कहा "सुप्रसिद्ध नाटककार और हास्य लेखक तारक मेहता जी को श्रद्धांजलि। उन्होंने जीवन भर व्यंग्य और कलम का साथ नहीं छोड़ा।
मुझे तारक मेहता जी से कई बार मिलने का सौभाग्य मिला। जब उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया, तब भी उनसे मिलने का अवसर मिला।
तारक मेहता जी के लेखन में भारत की विविधता में एकता की झलक दिखती है । टप्पू समेत कई किरदार लोगों के दिलों में बस गये।",
****
AKT/SH
(रिलीज़ आईडी: 1483510)
आगंतुक पटल : 35