कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
एसीसी नियुक्तियां
प्रविष्टि तिथि:
03 MAR 2017 4:20PM by PIB Delhi
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने निम्नलिखित नियुक्तियों/ कैडर में वापसी को मंजूरी दी है :
- शिपिंग मंत्रालय के अधीनस्थ भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अमिताभ वर्मा, आईएएस (बिहार : 1982) को तत्काल प्रभाव से उनके कैडर में वापस भेज दिया गया है।
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अपर सचिव सुश्री नूतन गुहा बिश्वास, आईएएस (एजीएमयूटी : 1983) को शिपिंग मंत्रालय के अधीनस्थ भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति सचिव के पद और वेतन में इस पद को अस्थायी रूप से 31 जुलाई, 2018 तक अथवा अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, अद्यतन करके श्री अमिताभ वर्मा, आईएएस (बिहार : 1982) के स्थान पर की गई है।
- श्री बाला प्रसाद, आईएफओएस (एमएन : 1983) (वर्तमान में अनिवार्य प्रतीक्षा पर) को पंचायती राज मंत्रालय में अपर सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति श्री ए. के. गोयल, आईएफओएस (केएल : 1981) (सेवानिवृत्त) के स्थान पर की गई है।
- कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अपर सचिव श्री टी. जैकब, आईएएस (टीएन : 1984) की नियुक्ति सचिव (एएस स्तर), संघ लोक सेवा आयोग के रूप में करने की मंजूरी दी गई है। उनकी नियुक्ति श्री आशा राम सिहाग, आईएएस (एचपी : 1983) के स्थान पर की गई है।
- सुश्री वंदिता शर्मा, आईएएस (केएन : 1986), सचिव (वित्त), परमाणु ऊर्जा/पृथ्वी आयोग की नियुक्ति अंतरिक्ष विभाग में अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार के रूप में करने की स्वीकृति दी गई है। उनकी नियुक्ति श्री ए. विजय आनंद, आईआरएस (सीएडंसीई) (सेवानिवृत्त) के स्थान पर की गई है।
***
वीके/आरआरएस /सीएस-593
(रिलीज़ आईडी: 1483586)
आगंतुक पटल : 30