पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय

डॉ. जितेन्द्र सिंह चंडीगढ़ में आयोजित किए जाने वाले ‘डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट-2017’ में मुख्य अतिथि होंगे

प्रविष्टि तिथि: 03 MAR 2017 6:57PM by PIB Delhi

 

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह 6 से लेकर 8 मार्च, 2017 तक चंडीगढ़ में आयोजित किए जाने वाले ‘डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट-2017’ में मुख्य अतिथि होंगे। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय इस मेगा कार्यक्रम का आयोजन पीएचडी वाणिज्य एवं उद्योग मंडल के सहयोग से करने जा रहा है। 

‘डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट-2017’  का उद्देश्य पूर्वोत्तर को निवेश के एक संभावित गंतव्य के रूप में दर्शाना है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं और प्रथाओं पर रोशनी डालना भी इसका एक प्रमुख उद्देश्य है। इस दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए विकास के समस्त क्षेत्रों में समुचित तकनीकों के उपयोग पर भी प्रकाश डाला जाएगा।    

***

वीके/आरआरएस /सीएस-602

 

 


(रिलीज़ आईडी: 1483606) आगंतुक पटल : 31