रक्षा मंत्रालय

राष्‍ट्रपति ने भारतीय वायुसेना के 125 हैलिकॉप्‍टर स्‍क्‍वाड्रन (एसक्यूएन) को ‘स्‍टेंडर्ड’ और यांत्रिकी प्रशिक्षण संस्‍थान को ‘कलर्स’ प्रदान किए

प्रविष्टि तिथि: 03 MAR 2017 8:27PM by PIB Delhi

 

भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने आज (03 मार्च, 2017) वायु सेना स्‍टेशन ताम्‍बरम, तमिलनाडु में भारतीय वायुसेना के 125 हैलिकॉप्‍टर स्‍क्‍वाड्रन को ‘स्‍टेंडर्ड’ और यांत्रिकी प्रशिक्षण संस्‍थान को ‘कलर्स’ प्रदान किए।  125 हेलीकाप्टर स्क्वाड्रन ग्रुप के कमांडिग ऑफिसर कैप्टन वी डी बदोनी और एमटीआई के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन ए अरुणाचलेस्वरन ने क्रमशः राष्ट्रपति के स्टैंडर्ड और कलर्स प्राप्त किया।

      औपचारिक परेड का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन ग्रुप कैप्टन ए अरुणाचलेस्वरन ने किया। समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने 125 हैलिकॉप्टर स्कवाड्रन और यांत्रिकी प्रशिक्षण संस्थान का फर्स्ट कवर भी जारी किया। इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल और तमिलनाडु प्रशासन के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ, वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल सी हरि कुमार, एयर ऑफिसर कमांडिंग -इन- चीफ, पश्चिमी वायु कमान के एयर मार्शल एसआरके नायर, एयर ऑफिसर कमांडिग-इन- चीफ, ट्रेनिंग कमांड के साथ वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

      इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने भारतीय वायुसेना के 125 हैलिकॉप्‍टर स्‍क्‍वाड्रन और यांत्रिकी प्रशिक्षण संस्‍थान को बधाई दी और कहा कि इन इकाइयों का समृद्ध विरासत और राष्‍ट्र के लिए निस्‍वार्थ सेवा का गौरवशाली अतीत है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत बहुध्रुवीय और बहुपक्षीय विश्‍व में जिम्‍मेदार तथा उभरती शक्ति है। हमारे क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक तथा भू-राजनीतिक परिदृश्‍य में लगातार हो रहे बदलाव के कारण हमारे देश की प्रगति, समृद्धि और सुरक्षा को प्रभावित करने वाले नापाक इरादों को मजबूती से रोकने की जरूरत हमेशा रही है। बाहरी और आंतरिक दोनों ही तरह के खतरों से निपटने के अलावा हमारे सैन्‍य बल प्राकृतिक आपदाओं के समय हमारे नागरिकों को राहत प्रदान करने में भी आगे हैं। अथक और निस्‍वार्थ संचालन हमारे वीर यौद्धाओं के धैर्य और प्रतिबद्धताओं को दर्शाता है।

     राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने हमारे राष्‍ट्र की संप्रभुता की रक्षा करने में तकनीकी रूप से उन्‍न्‍त इकाई के रूप में विकास किया है। हमारे देश के युवाओं के लिए हमारे वीरों द्वारा प्रदर्शित की गई दृढ़ता और प्रतिबद्धता अनुकरणीय हैं।

*****

 

वीके/एमके/वाईबी- 606


(रिलीज़ आईडी: 1483608) आगंतुक पटल : 29