राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति का घाना के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर संदेश

प्रविष्टि तिथि: 06 MAR 2017 12:27PM by PIB Delhi



राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने घाना गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस (6 मार्च, 2017) के अवसर पर वहां की सरकार और लोगों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति श्री मुखर्जी ने घाना गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम नाना अडो दंकवा अकुफो-अडो को भेजे अपने संदेश में कहा है, ‘मुझे भारत सरकार, यहां के लोगों और अपनी तरफ से घाना गणराज्य की सरकार, आपको और वहां के लोगों को आपके देश के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए अत्‍याधिक प्रसन्‍नता हो रही है।

भारत और घाना के बीच लम्‍बे समय से मित्रतापूर्ण संबंध और सुदृढ़ सहयोग है। मुझे विश्‍वास है कि आने वाले समय में हमारे बीच बहुआयामी संबंध और सुदृढ़ होंगे।

महामहिम इस अवसर पर मैं आपके स्वास्थ्य और कल्‍याण के साथ ही घाना गणराज्य के मित्रवत लोगों की तरक्की और समृद्धि की शुभकामनाएं देता हूं।
 

***



वीके/एमके/वाईबी-626


(रिलीज़ आईडी: 1483715) आगंतुक पटल : 30