राष्ट्रपति सचिवालय

राष्‍ट्रपति ने श्री रबि राय के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया

प्रविष्टि तिथि: 07 MAR 2017 3:51PM by PIB Delhi

 



राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने आज अनुभवी समाजवादी नेता और प्रख्‍यात सांसद श्री रबि राय के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया।
श्री रबि राय की पत्‍नी डॉ. सरस्‍वती स्‍वाइन को भेजे गये अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा, ‘आपके पति श्री रबि राय के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।
एक स्‍वतंत्रता सेनानी, अनुभवी समाजवादी नेता, प्रसिद्ध सांसद श्री राय ने विभिन्‍न क्षमताओं के साथ देश की सेवा की जिसमें केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री और लोकसभा के स्‍पीकर की भूमिका शामिल रही। उनके निधन से देश ने एक ऐसे नेता को खो दिया है जो हमेशा जमीनी स्‍तर पर समाज के साथ जुड़ा हुआ था।
कृपया मेरी हार्दिक संवेदनाओं को स्‍वीकार करें। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह आप और आपके परिवार के सभी सदस्‍यों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।’

*****
 
वीके/केजे/वीके- 631

(रिलीज़ आईडी: 1483755) आगंतुक पटल : 32