राष्ट्रपति सचिवालय

राष्‍ट्रपति का अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्‍या पर संदेश

प्रविष्टि तिथि: 07 MAR 2017 3:27PM by PIB Delhi

 



राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्‍या पर बधाई दी है। यह दिवस प्रति वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।
      राष्‍ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं भारत और विश्‍व की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
      भारतीय महिलाओं की कई पीढि़यों ने अपनी अतुलनीय दया, सहनशीलता और कठिन परिश्रम से देश के विकास और प्रगति में अमूल्‍य योगदान दिया है। भारत सरकार ने उनके सशक्तिकरण तथा राष्‍ट्र निर्माण में समान भागीदारी के लिए ऐतिहासिक अधिनियम लागू किए हैं और दूरदृष्टि के कई कार्यक्रम शुरू किये हैं। कन्‍या भ्रूण हत्‍या रोकने के लिए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं’ एक महत्‍वपूर्ण पहल है और इससे देश की बालिकाओं के लिए शैक्षिक अवसर उपलब्‍ध होते हैं।
     इस दिवस के अवसर पर मैं भारत के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे लैंगिक समानता और सही मायने में महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं।
      आइए हम महिलाओं की सभी आकांक्षाओं को पूरा करने और उनकी सुरक्षा, सम्‍मान तथा समानता के लिये हर संभव सहायता करने का प्रयास करें, जो कि उनके अधिकार हैं।’
 
*****
 
वीके/एमके/वाईबी- 629
 

(रिलीज़ आईडी: 1483757) आगंतुक पटल : 44