प्रधानमंत्री कार्यालय

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरूआत से पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के मीडिया को सम्‍बोधन का मूलपाठ

प्रविष्टि तिथि: 09 MAR 2017 11:07AM by PIB Delhi



स्‍वागत है साथियों आप सबका।

संसद सत्र में बीच के एकविराम के बाद फिर से सब लोग एक बार बैठे हैं। प्रमुखता से बजट की बारीकी से चर्चा होगी।मुझे विश्‍वास है कि संवाद का स्‍तर, चर्चा का स्‍तर बहुत ही ऊपर जाएगा। देश के गरीबों के लिए काम आने वाली बातों पर ध्‍यान केंद्रित करने वाला संवाद होगा। हमारी यह भी आशा है कि जीएसटी में भी एक ब्रेक थ्रू हो और होने की संभावना का कारण यह भी है कि सभी राज्‍यों का बहुत ही सकारात्‍मक सहयोग रहा है। सभी राजनीतिक दलों का भी बहुत सकारात्‍मक सहयोग रहा है। लोकतांत्रिक तरीके से व्‍यापक चर्चाएं करते-करते कुछ नतीजों पर सहमति से हम लोग आगे बढ़े। इसके कारण जीएसटी इस सत्र में पूर्ण हो जाए, उस दिशा में भी प्रयास है और सबका सहयोग रहेगा। मैं फिर एक बार आप सबका बहुत-बहुत धन्‍यवाद करता हूं।

***

AKT/VK


(रिलीज़ आईडी: 1483922) आगंतुक पटल : 33