प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने गांधी नगर में आयोजित स्‍वच्‍छ शक्ति 2017- महिला संरपंचों के सम्‍मेलन को सम्‍बोधित किया

प्रविष्टि तिथि: 08 MAR 2017 6:23PM by PIB Delhi



प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गांधी नगर में आयोजित स्‍वच्‍छ शक्ति 2017- महिला सरपंचों के सम्‍मेलन को संबोधित किया।

उन्‍होंने कहा कि यह आयोजन स्‍वच्‍छ भारत अभियान में भारी योगदान करने वाली महिला सरपंचों को सम्‍मानित करने के लिए आयोजित किया गया है। उन्‍होंने कहा कि 2019 में हम महात्‍मा गांधी की 150वीं जयन्‍ती मनायेंगे और उन्‍होंने स्‍मरण कराया कि गांधी जी ने स्‍वच्‍छता को राजनीतिक स्‍वतंत्रता से कहीं ज्‍यादा महत्‍व दिया था।

उन्‍होंने उपस्थित महिला सरपंचों का आह्वान किया कि वे स्‍वच्‍छता की दिशा में इस उत्‍साह को बनाए रखें। उन्‍होंने कहा कि स्‍वच्‍छता हमारी आदत में शुमार होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि स्‍वच्‍छता का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने तथा गंदगी दूर करने का सबसे ज्‍यादा लाभ गरीबों को पहुंचता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन महिलाओं को आज यहां सम्‍मानित किया जा रहा है, उन्‍होंने अनेक मिथकों को तोड़ा है और ग्रामीण भारत में किस प्रकार से सकारात्‍मक परिवर्तन लाया जा सकता है, यह भी कर दिखाया है।

श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मूल-चुल परिवर्तन के लिए महिला सरपंचों से मिलकर उनका निश्‍चय दृढ़ हो चला है और वे गुणात्‍मक परिवर्तन लाने के इच्‍छुक हैं।

‘बेटी बचाओ, बेटी बचाओ’ पहल पर चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि महिला सरपंचों वाले गांवों में वे भ्रूण हत्‍या समाप्‍त करने के अभियान में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भेदभाव पूर्ण सोच को कदापि स्‍वीकार नहीं किया जा सकता और शिक्षा में लड़के और लड़कियों को बराबरी मिलनी चाहिए।

प्रौद्योगिकी के लक्ष्‍य पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे हमारे गांवों में काफी बदलाव आ सकता है। पुरस्‍कार विजेताओं को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे उनसे सारा देश प्रेरणा लेगा।
 

*****



डॉ. अतुल तिवारी / नदीम तुफैल टी / सुरेंद्र कुमार / सोनिका


(रिलीज़ आईडी: 1483983) आगंतुक पटल : 38