रेल मंत्रालय

रेल मंत्री ने टोरी तक रांची-बड़कीचांपी पैसेंजर ट्रेन के विस्‍तार का शुभारंभ किया

प्रविष्टि तिथि: 09 MAR 2017 6:10PM by PIB Delhi



रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने आज (09 मार्च, 2017) रेल भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये टोरी तक पैसेंजर ट्रेन अर्थात 58653/58654 रांची-बड़कीचांपी पैसेंजर ट्रेन के विस्‍तार का शुभारंभ किया, ताकि नई बड़ी लाइन वाले बड़कीचांपी-टोरी खंड (29.5 किलोमीटर) पर ट्रेन सेवायें सुलभ कराई जा सकें। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री एस.के.सिंह, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री ए.के. मित्‍तल, रेलवे बोर्ड के सदस्‍य (यातायात) श्री मोहम्‍मद जमशेद और रेलवे बोर्ड के अन्‍य सदस्‍य और वरिष्‍ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

      आज विस्‍तारित की गई ट्रेन सेवा की समय सारिणी, संरचना, परिचालन दिवस इत्‍यादि से जुड़े कार्यक्रम का ब्‍यौरा नीचे दिया गया है :-

     भारतीय रेलवे ने टोरी तक पैसेंजर ट्रेन अर्थात 58653/58654 रांची-बड़कीचांपी पैसेंजर ट्रेन की एक जोड़ी का विस्‍तार किया, ताकि नई बड़ी लाइन वाले बड़कीचांपी-टोरी खंड (29.5 किलोमीटर) पर ट्रेन सेवायें सुलभ कराई जा सकें।

↓ 58653 रांची-टोरी पैसेंजर ट्रेन

स्‍टेशन

↑ 58654 टोरी-रांची पैसेंजर ट्रेन

09.30

रांची

15.10

11.00/11.05

लोहरदग्‍गा  

13.35/13.40

11.25/11.27

बड़कीचांपी  

13.15/13.17

12.05

टोरी

12.35

संरचना : जीएस-12, एसएलआर-2 = 14 कोच

परिचालन दिवस : प्रतिदिन

सेवा का स्‍वरूप : पैसेंजर

                                                                                    *******

वीके/आरआरएस/जीआरएस-664

 

 

 


(रिलीज़ आईडी: 1483989) आगंतुक पटल : 26