राष्ट्रपति सचिवालय

चेंज ऑफ गार्ड समारोह इस शनिवार से सुबह 8 बजे से 8:40 बजे तक आयोजित किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 15 MAR 2017 8:31PM by PIB Delhi

 

 


चेंज ऑफ गार्ड समारोह राष्‍ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में इस शनिवार से गर्मियों के नए समय के अनुसार सुबह 8 बजे से 8:40 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह निर्धारित बदलाव 14 अगस्‍त 2017 तक लागू रहेगा। 

चेंज ऑफ गार्ड समारोह आम जनता के लिए बिना किसी पूर्व बुकिंग के खुला है। यह समारोह प्रत्‍येक शनिवार को आयोजित किया जाता है। समारोह में शामिल होने के लिए प्रवेश राष्‍ट्रपति भवन की द्वार संख्‍या 02 अथवा 37 से होगा। 

 

*****

 

वीके/प्रवीण/गीता-710
 

(रिलीज़ आईडी: 1484484) आगंतुक पटल : 32