प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने सुकमा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
11 MAR 2017 1:31PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सुकमा, छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सुकमा में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवानों की शहादत से दुख हुआ। शहीदों को श्रद्धाजंलि और उनके परिजनों के लिए संवेदनाएं। मेरी कामना है कि घायल व्यक्ति शीघ्र स्वस्थ हों।
मैंने सुकमा की स्थिति के बारे में गृह मंत्री राजनाथ सिंह जी से बात की। स्थिति की जायजा लेने के लिए वे सुकमा जा रहे हैं।’
****
अतुल कुमार तिवारी/हिमांशु सिंह/सुधीर कुमार सिंह/मधुप्रभा
(रिलीज़ आईडी: 1484570)
आगंतुक पटल : 26