राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति का सेंट पैट्रिक्स डे की पूर्व संध्या पर आयरलैंड की सरकार और लोगों के लिए संदेश

प्रविष्टि तिथि: 16 MAR 2017 2:39PM by PIB Delhi

 

 


राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने सेंट पैट्रिक्स डे की पूर्व संध्या (17 मार्च, 2017) पर आयरलैंड की सरकार और वहां की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

आयरलैंड के राष्ट्रपति महामहिम श्री माइकल डी. हिगिंस को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा “मैं भारत सरकार, यहां की जनता और मेरी ओर से सेंट पैट्रिक्स डे के अवसर पर आपको और आयरलैंड के मित्रवत लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

भारत और आयरलैंड के बीच गर्मजोशी भरे और मित्रवत संबंध है। हमने आपसी विश्वास और मित्रता के आधार पर बहुपक्षीय साझेदारी निर्मित की है। मुझे विश्वास है कि आगामी वर्षों में हमारे बीच कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

इस अवसर पर महामहिम मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण तथा आयरलैंड के लोगों की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।”

 

*****

 

वीके/एमके/एमएस- 718
 

(रिलीज़ आईडी: 1484580) आगंतुक पटल : 38