पर्यटन मंत्रालय

फरवरी, 2017 में देश में विदेशी पर्यटक आगमन और ई-वीजा सुविधा का लाभ उठाने वाले विदेशी पर्यटक

प्रविष्टि तिथि: 17 MAR 2017 4:44PM by PIB Delhi

 पर्यटन मंत्रालय आप्रवासन ब्यूरो (बीओआई) से प्राप्त राष्ट्रीयता-वार एवं बंदरगाहवार आंकड़ों के  आधार पर  विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) के मासिक अनुमानों का संकलन करता।

 

फरवरी2017 के दौरान विदेशी पर्यटक आगमन और ई-वीजा पर विदेशी पर्यटक आगमन के संदर्भ में महत्‍वपूर्ण बिन्‍दु निम्‍नलिखित हैं -

 

विदेशी पर्यटकों का आगमन (एफटीए) :

 

·         फरवरी2017 के दौरान एफटीए का आंकड़ा 9.56 लाख का रहाजबकि फरवरी2016 में यह  8.47 लाख और फरवरी2015 में 7.61 लाख था।

 

·         फरवरी2016 की तुलना में फरवरी2017 के दौरान एफटीए में 13.0 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गईजबकि फरवरी2015 की तुलना में फरवरी2016 में यह 11.3 प्रतिशत थी।

 

·         जनवरी - फरवरी2017 के दौरान एफटीए 19.40 लाख रहा। इसमें जनवरी - फरवरी2015 के संदर्भ में जनवरी - फरवरी2016 में होने वाली 9 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में इस बार 14.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

 

·         शीर्ष 15 स्रोत देशों में फरवरी2017 के दौरान भारत में एफटीए में सर्वाधिक हिस्सा बांग्लादेश (17.46 प्रतिशत) का रहा। इसके बाद हिस्‍सा क्रमश:ब्रिटेन (12.20 प्रतिशत)अमरीका (11.83 प्रतिशत) रूसी संघ (4.29 प्रतिशत)कनाडा (4.26 प्रतिशत)फ्रांस (3.25 प्रतिशत)जर्मनी (3.11 प्रतिशत)चीन (2.96 प्रतिशत)श्रीलंका (2.91 प्रतिशत)ऑस्ट्रेलिया (2.62 प्रतिशत)मलेशिया (2.55 प्रतिशत)जापान ( 2.26 प्रतिशत)थाइलैंड (1.83 प्रतिशत)अफगानिस्तान (1.73 प्रतिशत) और नेपाल (1.50 प्रतिशत) का रहा।

 

·         शीर्ष 15 हवाई अड्डों पर फरवरी 2017 के दौरान भारत में एफटीए में सर्वाधिक हिस्सा दिल्ली हवाई अड्डा (31.86 प्रतिशत) का रहा। इसके बाद हिस्सा क्रमशः मुंबई हवाई अड्डा (16.10 प्रतिशत)हरिदासपुर भूमि चेकपोस्ट (9.44 प्रतिशत)चेन्नई हवाई अड्डा (6.72 प्रतिशत)गोवा हवाई अड्डे (5.58 प्रतिशत)बेंगलुरु हवाई अड्डे (5.14 प्रतिशत)कोलकाता हवाई अड्डे (4.75 प्रतिशत) कोचीन एयरपोर्ट (2.61 प्रतिशत)हैदराबाद एयरपोर्ट (2.49 प्रतिशत)गीद रेल भूमि चेकपोस्ट (2.43 प्रतिशत)अहमदाबाद हवाई अड्डे (2.03 प्रतिशत)अमृतसर हवाई अड्डे (1.49 प्रतिशत)त्रिवेंद्रम (1.37 प्रतिशत)घोजाडंगा भूमि चेकपोस्ट (1.24 प्रतिशत ) और गया हवाई अड्डा (1.24 प्रतिशत) का रहा।  

 

ई-वीजा पर विदेशी पर्यटक आगमन (एफटीए) :

 

·         फरवरी2016 में 1.70 लाख पर्यटकों के आगमन की तुलना में फरवरी2017 के  दौरान ई-वीजा पर कुल 1.17 लाख पयर्टकों का आगमन हुआजो 45.2 प्रतिशत अधिक था।

·         जनवरी - फरवरी2016 में कुल 20.54 लाख पर्यटकों के आगमन की तुलना में जनवरी - फरवरी2017 के दौरान ई-वीजा पर कुल 32.18 लाख पयर्टकों का आगमन हुआजो 56.6 प्रतिशत अधिक था।

·         फरवरी2017 के दौरान ई-वीजा सुविधा का लाभ उठाने वाले 15 शीर्ष स्रोत देशों की प्रतिशत भागीदारी निम्‍नलिखित है-

 

ब्रिटेन (26.1 प्रतिशत), यूएसए (11.0 प्रतिशत)फ्रांस (7.3 प्रतिशत)रूसी संघ (7.3 प्रतिशत)चीन (5.1 प्रतिशत)जर्मनी (4.8 प्रतिशत), कनाडा (3.9 प्रतिशत)ऑस्ट्रेलिया (3.4 प्रतिशत)कोरिया (2.2 प्रतिशत)नीदरलैंड (1.9 प्रतिशत)यूक्रेन (1.5 प्रतिशत)दक्षिण अफ्रीका (1.5 प्रतिशत), स्पेन (1.3 प्रतिशत)सिंगापुर (1.2 प्रतिशत) और स्वीडन (1.2 प्रतिशत)।

 

 

फरवरी2017 के दौरान ई-वीजा पर शीर्ष 15 हवाई अड्डों की प्रतिशत भागीदारी निम्‍नलिखित है-

 

नई दिल्ली एयरपोर्ट (42.0 प्रतिशत)मुंबई एयरपोर्ट (1 9 .6 प्रतिशत)दाबोलीम (गोवा) (13.3 प्रतिशत), चेन्नई हवाई अड्डे (6.3 प्रतिशत)बेंगलुरु हवाई अड्डे (4.9 प्रतिशत)कोच्चि एयरपोर्ट (3.6 प्रतिशत)कोलकाता एयरपोर्ट (2.3)हैदराबाद एयरपोर्ट (2.0 प्रतिशत)त्रिवेन्द्रम (1.7 प्रतिशत)अमृतसर एयरपोर्ट (1.7 प्रतिशत)अहमदाबाद एयरपोर्ट (1.5 प्रतिशत)जयपुर एयरपोर्ट (0.5 प्रतिशत)तिर्चि हवाई अड्डे (0.4 प्रतिशत)गया हवाई अड्डे (0.2 प्रतिशत) और लखनऊ हवाई अड्डे (0.1 प्रतिशत)।

 

*****

 

वीके/एकेपी/सीएस-734


(रिलीज़ आईडी: 1484778) आगंतुक पटल : 31