राष्ट्रपति सचिवालय
ट्यूनीशिया के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का बधाई संदेश
प्रविष्टि तिथि:
19 MAR 2017 1:12PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने ट्यूनीशिया गणराज्य की सरकार और वहां की जनता को उनके राष्ट्रीय दिवस (20 मार्च 2017) की पूर्व संध्या पर अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
ट्यूनीशिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री बेजी कैद इस्सेबसी को भेजे संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि "भारत सरकार और भारत की जनता तथा मेरी ओर से राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर महामहिम आपको और ट्यूनीशिया की मैत्रीपूर्ण जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है।
दोनों देशों के बीच करीबी और बहुआयामी संबंध रहे हैं। जून 2016 में उपराष्ट्रपति श्री मोहम्मद हामिद अंसारी की उपयोगी यात्रा से ट्यूनीशिया और हमारे बीच एक गहरा और विविध संबंधों की नई नींव रखी है। मुझे विश्वास है कि मैत्री और सहयोग के इन संबंधों को दोनों देशों की आपसी हितों के लिए आने वाले वर्षों में और मजबूत व व्यापक किया जाएगा।
इस अवसर पर महामहिम मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण तथा ट्यूनीशिया के लोगों की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।”
***
वीके/पीकेपी/एमएस-744
(रिलीज़ आईडी: 1484927)
आगंतुक पटल : 31