प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने उत्तर-प्रदेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण के अवसर पर अपनी बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 19 MAR 2017 4:50PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्री योगी आदित्यरनाथ, श्री केशव प्रसाद मौर्य, श्री दिनेश शर्मा और उन सभी को बधाई दी जिन्होने उत्तरर प्रदेश में नई सरकार के गठन पर पद और गोपनीयता की शपथ ली है। नई सरकार के प्रति भारी विश्वाउस जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नई टीम के अंतर्गत उत्तलर प्रदेश में रिकॉर्ड विकास होगा और जब उत्तिर प्रदेश में विकास होता है तो भारत का भी विकास होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा :- ‘योगी आदित्यभ नाथ जी, केशव प्रसाद मौर्य जी, दिनेश शर्मा जी और उन सभी को बधाई, जिन्होंतने आज शपथ ली है। उत्ततर प्रदेश की सेवा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।

मुझे पूरा विश्वाजस है कि यह नई टीम उत्तउर प्रदेश को उत्तसम प्रदेश बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। प्रदेश में रिकार्ड विकास होगा।

हमारा एक ही मिशन और लक्ष्य। है – विकास। जब उत्तकर प्रदेश का विकास होगा तो भारत का भी विकास होगा। हम उत्तिर प्रदेश के युवाओं का विकास और उनके लिए अवसरों का निर्माण करना चाहते हैं।’

 

***



अतुल कुमार तिवारी/ शाहबाज हसीबी/सुरेंद्र कुमार/सोनिका

 


(रिलीज़ आईडी: 1484998) आगंतुक पटल : 31