प्रधानमंत्री कार्यालय

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रतपति श्री निकोलस सरकोजी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 18 MAR 2017 1:50PM by PIB Delhi

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रतपति श्री निकोलस सरकोजी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

श्री सरकोजी ने ‘विमुद्रीकरण’ की सफलता और अनेक राज्यों में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में विजय के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने श्री सरकोजी को उनकी नवीनतम पुस्तक ‘टाऊट पौर लॉ फ्रांस’ के प्रकाशन और सफलता पर उन्हें अपनी बधाई दी है।

दोनों नेताओं ने पारस्परिक हितों के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श भी किया।

***


अतुल कुमार तिवारी/शाहबाज हसीबी/सुरेंद्र कुमार/सोनिका



(रिलीज़ आईडी: 1485001) आगंतुक पटल : 39