प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 18 MAR 2017 5:10PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री ने श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर अपनी बधाई दी है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा – ‘श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और उनकी पूरी टीम को आज शपथ ग्रहण करने पर मेरी बधाई। मुझे विश्वास है कि वे कड़ा परिश्रम करते हुए जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।

राज्य् के जनता जनार्दन द्वारा उत्तराखंड की नई सरकार को दिए गए भारी समर्थन और प्यार को वे राज्य में रिकार्ड विकास करके दिखाएंगे।

***


अतुल कुमार तिवारी/शाहबाज हसीबी/सुरेंद्र कुमार/सोनिका



(रिलीज़ आईडी: 1485002) आगंतुक पटल : 27