आयुष

आयुष मंत्री कल नई दिल्ली में आयोजित हो रहे राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

Posted On: 21 MAR 2017 8:02PM by PIB Delhi

आयुष मंत्रालय ने राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य/आयुष मंत्रियों के तीसरे सम्मेलन का कल नई दिल्ली में आयोजन किया है। इसका उद्घाटन आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद यशो नायक करेंगे। इस एक दिन के सम्मेलन में सभी राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों को आयुष क्षेत्र के विकास के लिए एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलेगा। इस सम्मेलन में राज्यों के आयुष/स्वास्थ्य मंत्रियों/सचिवों और अधिकारियों के साथ-साथ आयुष मंत्रालय के अधिकारी एवं आयुष संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

 

इस सम्मेलन का उद्देश्य आयुष के प्रचार और मुख्यधारा के साथ जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना है, और साथ ही पिछले दो वर्षों के दौरान हुई प्रगति और विकास की जानकारी लेना भी है। इस सम्मेलन का उद्देश्य देश के स्वास्थ्य में आयुष प्रणालियों को कैसे आगे लाना है, इस बारे में भी विचार करना है। इसके साथ आयुष प्रणालियों की स्वीकृति न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी तेजी बढ़ रही है।

 

मंत्रालय स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए आयुष पद्धति को पसंदीदा, सस्ती, सुरक्षित और विश्वसनीय समाधान के रूप में लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इस सम्मेलन के जरिए राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय को सुव्यवस्थित करने की उम्मीद है ताकि देश में बेहतर और किफायती स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया जा सके।



***

वीके/पीकेपी-758


(Release ID: 1485114) Visitor Counter : 30