वित्‍त मंत्रालय

उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों में प्रवेश परीक्षाओं के लिए राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी

प्रविष्टि तिथि: 01 FEB 2017 1:40PM by PIB Delhi

 

केंद्रीय वित्‍त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री श्री अरुण जेटली ने आज संसद में आम बजट 2017-18 प्रस्‍तुत करते हुए कहा कि सरकार ने उच्‍च शिक्षण संस्‍थाओं के लिए सभी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने के लिए स्‍वायत्‍त और स्‍व-संपोषित प्रमुख परीक्षा संगठन के रूप में राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी की स्‍थापना का प्रस्‍ताव किया है। इससे सीबीएसई, एआईसीटीई और अन्‍य प्रमुख संस्‍थानों को इन प्रशासनिक उत्‍तरदायित्‍वों से मुक्‍त कर दिया जाएगा, ताकि वे शैक्षिक कार्यों पर अधिक ध्‍यान दे सकें। 

***

वि.लक्ष्‍मी/अमित/सुविधा/जितेन्‍द्र/मनीषा/रंजन/प्रवीन/इन्‍द्रपाल/सुनील/राजीव/सागर/महेश/हरेन्‍द्र/गीता/लोकेश-17


(रिलीज़ आईडी: 1485351) आगंतुक पटल : 36