वित्त मंत्रालय
विश्वाविद्यालय अनुदान आयोग में सुधारों को लागू किया जाएगा, अच्छी गुणवत्ताव वाले संस्थाआनों को और ज्यागदा प्रशासनिक एवं शैक्षणिक स्वालयत्ताता दी जाएगी
प्रविष्टि तिथि:
01 FEB 2017 1:58PM by PIB Delhi
केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्री श्री अरुण जेटली ने आज संसद में आम बजट 2017-18 पेश करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के अंतर्गत सरकार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) में सुधारों को लागू करेगी। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले संस्थानों को और ज्यादा प्रशासनिक एवं शैक्षणिक स्वायत्तता दी जाएगी। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि प्रत्यायन और रैंकिंग के आधार पर कॉलेजों की पहचान की जाएगी और उन्हें स्वायत्तता प्राप्त संस्थान का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिणाम आधारित प्रत्यायन और क्रेडिट आधारित कार्यक्रमों के लिए एक संशोधित रूपरेखा तैयार की जाएगी।
***
वि.लक्ष्मी/अमित/सुविधा/जितेन्द्र/मनीषा/राजीवरंजन/प्रवीन/इन्द्रपाल/सुनील/राजीव/सागर/महेश/हरेन्द्र/गीता/लोकेश-2
(रिलीज़ आईडी: 1485372)
आगंतुक पटल : 44