वित्‍त मंत्रालय

सूचना प्रौद्योगिकी से लाभ उठाने के लिए ‘स्‍वयं’ प्‍लेटफॉर्म लांच किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 01 FEB 2017 1:59PM by PIB Delhi

 

केन्‍द्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्री श्री अरुण जेटली ने आज संसद में आम बजट 2017-18 पेश करते हुए कहा कि सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी से लाभ उठाने और कम से कम 350 ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के साथ स्‍वयंप्‍लेटफॉर्म लांच करने का प्रस्‍ताव किया है। अपने बजट भाषण में वित्‍त मंत्री ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को सर्वोत्‍तम संकाय द्वारा पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रमों की कक्षाओं में आभासी ढंग से भाग लेने, उच्‍च गुणवत्‍ता वाली पठन सामग्री तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करने, परिचर्चा फोरम में शिरकत करने, परीक्षाओं में बैठने और शैक्षणिक ग्रेड हासिल करने में मदद मिलेगी। शिक्षा को समर्पित डीटीएच चैनलों के साथ संपर्क के जरिए स्‍वयंतक पहुंच का विस्‍तार किया जाएगा।

***

वि.लक्ष्‍मी/अमित/सुविधा/जितेन्‍द्र/मनीषा/राजीवरंजन/प्रवीन/इन्‍द्रपाल/सुनील/राजीव/सागर/महेश/हरेन्‍द्र/गीता/लोकेश-1

 


(रिलीज़ आईडी: 1485374) आगंतुक पटल : 53