सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ट्रांसपोर्ट संघ के साथ बैठक की, उनकी शिकायतों पर गौर करने का आश्वासन दिया
प्रविष्टि तिथि:
28 MAR 2017 8:50PM by PIB Delhi
| |
|
ट्रक चालकों के संगठनों की देशव्यापी हड़ताल के आह्वान को ध्यान में रखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने उनकी मांगों पर विचार करने के लिए आज उनके साथ बैठक की। राज्य मंत्री श्री पॉन राधाकृष्णन ने दक्षिण क्षेत्र मोटर वाहन संघ और एसीओजीओए वाहन संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जबकि राज्यमंत्री श्री मनसुख एल. मंडाविया ने अखिल भारतीय मोटर वाहन कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। ट्रांसपोर्टरों ने मुख्य शिकायत थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी के खिलाफ की है जिसके बारे में उनका दावा है कि इसे आईआरडीए द्वारा पारदर्शी ढंग से तय नहीं किया गया है।
दोनों ही मंत्रियों ने ट्रांसपोर्टरों को आवश्वासन दिया कि वे इस मसले को वित्त मंत्रालय और आईआरडीए के समक्ष उठायेंगे। ट्रांसपोर्टरों ने सौहार्दपूर्ण समाधान का इंतजार करने पर सहमति जताई और इसके साथ ही अपनी हड़ताल के आह्वान को स्थगित कर दिया।
*****
वीके/आरआरएस/वीके – 841 |
(रिलीज़ आईडी: 1485923)
आगंतुक पटल : 29