वित्त मंत्रालय
श्रीमती अरुणा सेठी को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में मुख्य सलाहकार (लागत) नियुक्त किया गया
प्रविष्टि तिथि:
03 APR 2017 4:41PM by PIB Delhi
भारतीय लागत लेखा सेवा (आईसीओएएस) की 1985 बैच की अधिकारी श्रीमती अरुणा सेठी को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में मुख्य सलाहकार (लागत) को रूप में पदोन्नत किया गया है। उनकी नियुक्ति 1 अप्रैल, 2017 से प्रभावी होगी। इस प्रतिष्ठित पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला आईसीएएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह सबसे वरिष्ठ आईसीओएएस अधिकारी होने के नाते 1 अप्रैल, 2016 से भारतीय लागत लेखा सेवा के मुखिया के रूप में कार्य कर रही थीं।
भारतीय लागत लेखा सेवा (आईसीओएएस) भारत सरकार की छह संगठित लेखा सेवाओं में से एक है। मुख्य सलाहकार (लागत) लागत खातों के मामलों में मंत्रालयों और सरकारी उपक्रमों को परामर्श देने के अलावा उनकी तरफ से लागत की जांच करने का कार्य भी करते हैं।
***
वीके/केजे-914
(रिलीज़ आईडी: 1486526)
आगंतुक पटल : 27