राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने राम नवमी की बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
03 APR 2017 6:21PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने राम नवमी के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि राम नवमी के शुभ अवसर पर मैं देश और विदेश में अपने सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान राम महान गुणों और सर्वोच्च मूल्यों के प्रतीक थे। महान कार्यों के लिए उनका उदाहरण हमारा मार्ग दर्शन कर सकता है। इस आनंदमयी त्यौहार का उत्सव हमारे देश के लोगों को एक-दूसरे के नजदीक लाकर मन और मस्तिष्क की एकता की ओर ले जाएगा। आइए हम इस दिन मातृभूमि की प्रगति और समृद्धि के लिए अपने-आप को समर्पित करें।
*****
वीके/आईपीएस/एसकेपी -917
(रिलीज़ आईडी: 1486563)
आगंतुक पटल : 28