राष्ट्रपति सचिवालय

राष्‍ट्रपति का सेनेगल के राष्‍ट्रीय दिवस की पूर्व संध्‍या पर संदेश

प्रविष्टि तिथि: 03 APR 2017 6:30PM by PIB Delhi

राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने सेनेगल के राष्‍ट्रीय दिवस (4 अपेरैल 2017) की पूर्व संध्‍या पर सेनेगल की सरकार और लोगों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी है। 

सेनेगल के राष्‍ट्रपति श्री मैकी सॉल को भेजे अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा कि सेनेगल के राष्‍ट्रीय दिवस के अवसर पर भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से वे अपनी शुभकामनाएं सेनेगल की सरकार और वहां की जनता को देते हैं। 

भारत और सेनेगल के बीच हमेशा करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। राष्‍ट्रपति ने कहा कि हाल के वर्षों में, खासतौर पर व्‍यापार और विकास सहयोग के क्षेत्रों में हमारे संबंधों में तेजी से विस्‍तार हुआ है। मुझे यह पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों में और मजबूती आएगी। 

श्री मुखर्जी ने सेनेगल के राष्‍ट्रपति के स्‍वास्‍थ्‍य और बेहतरी की व्‍यक्तिगत रूप से कामना करते हुए सेनेगल के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं। 

 

***



वीके/पीकेपी-918


(रिलीज़ आईडी: 1486576) आगंतुक पटल : 37