प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या 2 करोड़ पार करने पर पीएम ने खुशी व्यक्त की
प्रविष्टि तिथि:
03 APR 2017 8:01PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक साल के भीतर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या दो करोड़ को पार करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ''बहुत खुशी और गर्व की बात है कि एक वर्ष के भीतर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या दो करोड़ को पार कर गई है।''
गरीब महिलाओं के जीवन में गुणात्मक बदलाव की प्रतिबद्धता के साथ उज्जवला योजना की शुरुआत की गई थी।
प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियों और इस योजना को कामयाब बनाने के लिए रात-दिन निरंतर काम करने वालों को बधाई देता हूं।'
***
AKT/AK
(रिलीज़ आईडी: 1486600)
आगंतुक पटल : 54