शिक्षा मंत्रालय
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने आईआईएम त्रिची के नए स्थाएयी परिसर का शुभारंभ किया
प्रविष्टि तिथि:
03 APR 2017 8:06PM by PIB Delhi
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय प्रबंधन संस्थान, त्रिची, तमिलनाडु के नए स्थायी परिसर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंआने नए परिसर को समय पर पूरा करने के लिए आईआईएम त्रिची के संकाय को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नए परिसरों में छात्रों को अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा दी जाएगी जिससे सुरक्षित कैरियर के उनके सपने पूरे होने में मदद मिलें। श्री जावड़ेकर ने कहा कि गुणवत्ता युक्ता शिक्षा और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार कराना हमारा उद्देश्यर है, चिकित्साय छात्रों को सुविधाएं उपलब्धि कराने के लिए सरकार ने 7 नए आईआईएम, 6 नए आईआईटी और एक नया केंद्रीय विश्वविद्यालय खोला है। इसके अलावा एक नया आईआईटीटी और एक नया एनआईटी , 104 से अधिक केन्द्रीय विद्यालय और 62 नवोदय विद्यालय भी खोले गए हैं। हमारा प्रयास गुणवत्ता युक्त् शिक्षा का विस्तार करना है। श्री जावड़ेकर ने छात्रों का आह्वान किया कि भविष्यक में जब भी जरूरत पड़े, वे समाज की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाएं। क्योंेकि उनके कैरियर का निर्माण नागरिकों और समाज द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे करों के भुगतान से आ रहा है। उन्होंने निकट भविष्य में आईआईएम त्रिची का दौरा करने के लिए संकाय के निमंत्रण को भी स्वीकार किया।
*****
वीके/आईपीएस/एसकेपी -924
(रिलीज़ आईडी: 1486602)
आगंतुक पटल : 33