वित्त मंत्रालय
न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) की दूसरी वार्षिक बैठक आज राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हुई
यह स्थायी भविष्य के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी;
तीन दिन तक चलने वाले इस बैठक के दौरान 5 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये जायेंगे
प्रविष्टि तिथि:
31 MAR 2017 8:17PM by PIB Delhi
न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) की दूसरी वार्षिक बैठक आज से राष्ट्रीय राजधानी में अपने निदेशक मंडल के साथ शुरू हुई। एनडीबी की यह तीन दिवसीय बैठक 31 मार्च से 2 अप्रैल, 2017 तक चलेगी।
दूसरे दिन यानि 1 अप्रैल 2017 को एनडीबी की वार्षिक बैठक ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल की बैठक के साथ संपन्न होगी जिसके बाद एनडीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की दूसरी वार्षिक बैठक का विधिवत उद्घाटन समारोह संपन्न होगा। वित्त् मंत्री तथा भारत के लिए एनडीबी के गवर्नर श्री अरूण जेटली प्रमुख भाषण देंगे। उद्घाटन समारोह के अन्य वक्ताओं में एनडीबी के अध्यक्ष श्री के वी कामथ, चीन के वित्त् मंत्री तथा चीन के लिए एनडीबी के गवर्नर श्री जियो जिए होंगे। इनके अभिभाषण के बाद ब्राजील के विदेश मंत्रालय में विदेशी मामलों के सचिव श्री मार्सेलो स्तेवाओ संबोधित करेंगे। उद्घाटन समारोह के अन्य वक्ताओं में फ्रांस के उप-वित्त् मंत्री श्री सरगेई स्टॉचक एवं दक्षिण अफ्रीका ट्रेजेरी के उप-महानिदेशक (डीडीजी) श्री मोनाले रैटसोमा होंगे। उद्घाटन के शुरूआती सत्र में यूरोपियन एनवेंस्टमेंट बैंक (ईआईबी) के अध्यक्ष श्री बर्नर होयर, अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक (एएफडीबी) के अध्यक्ष श्री अकिनवूमी एडेसिना और यूरोपीय पुनर्निर्माण और विकास (डेवलपमेंट) बैंक (ईबीआरडी) के अध्यक्ष सर सूमा चक्रवर्ती भी संबोधित करेंगे।
उद्घाटन समारोह के बाद समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जायेंगे। एनडीबी के अध्यक्ष श्री कामथ 5 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करेंगे जिनमें एक-एक यूरोपियन एनवेंस्टमेंट बैंक (ईआईबी), यूरोपीय पुनर्निर्माण और विकास (डेवलपमेंट) बैंक (ईबीआरडी), एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक (एआईआईबी), यूरोशियन डेवलपमेंट बैंक (ईडीबी) तथा अंतर्राष्ट्रीय निवेश बैंक (आईआईबी) के साथ होगा। शाम में एनडीबी अध्यक्ष श्री के.वी. कामथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
एनडीबी की बैठक के तीसरे और अंतिम दिन यानि 2 अप्रैल 2017 को दो सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। पहला सेमिनार (संगोष्ठी) सतत विकास के वित्तपोषण पर होगा, जिसमें दो सत्र होंगे, एक सत्र सरकारी परिप्रेक्ष्य पर और दूसरा बैंकिंग क्षेत्र के परिप्रेक्ष्य में होगा। सरकारी परिप्रेक्ष्य सत्र को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव श्री शक्तिकांत दास, ब्राजील के वित्त मंत्रालय में अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सचिव श्री मार्सेलो स्तेवाओ और मुख्य अर्थशास्त्री एवं अफ्रीकी विकास बैंक के उपाध्यक्ष श्री स्लेस्टिन मोंगा संबोधित करेंगे। बैंकिंग क्षेत्र के परिप्रेक्ष्य से संबंधित सत्र को आईसीआसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुश्री चंदा कोचर, निजी क्षेत्र के विकास के लिए इस्लामी निगम के सीईओ श्री खालिद अल-आबुदी, वेनेशेकॉन बैंक के प्रथम उपाध्यक्ष - बोर्ड के सदस्य श्री निकोले त्सेखोम्स्की और डेवलपमेंट बैंक ऑफ साउथ अफ्रीका के ग्रुप एक्जीक्यूटिव श्री अर्नेस्ट डीट्रिच संबोधित करेंगे। दूसरा सेमिनार (संगोष्ठी) शहरी नियोजन और सतत बुनियादे ढांचे के विकास विषय पर होगा।
***
वीके/पीकेपी-885
(रिलीज़ आईडी: 1486603)
आगंतुक पटल : 30