प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने चेनानी-नैशरी सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया; उधमपुर में जनसभा को संबोधित किया
प्रविष्टि तिथि:
02 APR 2017 5:09PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में निर्मित भारत के सबसे लंबे नौ किलोमीटर लंबे चेनानी-नैशरी सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री ने जायजा लेने के लिए पूरी सुरंग का दौरा किया और उन्हें उसकी कुछ खुबियों से संक्षिप्त में अवगत कराया गया।
उधमपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सुरंग विश्वस्तरीय है और वैश्विक मानदंडों से मिलती जुलती है। उन्होंने कहा कि यह सुरंग पर्यावरण के अनुकूल है और ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने में इससे मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिग्भ्रमित युवा पत्थर फेंकते है लेकिन कश्मीर के ही कुछ युवा पत्थर काटकर इस तरह का ढांचा तैयार कर देते हैं। इस टनल से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंसा और आतंकवाद कभी एक दूसरे की मदद नहीं कर सकते हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि राज्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से पैकेज की घोषणा होते ही काम शुरू हो गया था।
पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की दृष्टि और काम को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का विकास ही मूल मंत्र है और इसे लोगों की भागीदारी से हासिल किया जा सकता है।
***
AKT/HS/VS
(रिलीज़ आईडी: 1486750)
आगंतुक पटल : 48