रक्षा मंत्रालय

मेडिकल लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट' पर सतत चिकित्‍सा शिक्षा (सीएमई) और समवर्ती डिपो कमांडरों के 75वें सम्मेलन का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 05 APR 2017 11:52AM by PIB Delhi

डिपो कमांडरों के सम्मेलन के साथ-साथ "मेडिकल लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट" पर एक सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम, नई दिल्ली में 06 अप्रैल 2017 को आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय सम्मेलन महानिदेशालय सशस्‍त्र बल चिकित्‍सा सेवाएं (डीजीएएफएमएस) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय 'डिजिटल इंडिया में सशस्त्र बलों के लिए मेडिकल लॉजिस्टिक्स' – प्रौद्योगिकी, ऑटोमेशन और नवाचार के माध्‍यम से लॉजिस्टिक्स में बदलाव’ है। सशस्त्र बल चिकित्‍सा सेवाएं अपनी वयोवृद्ध बिरादरी सहित तीनों सेनाओं के अपने आश्रित ग्राहकों के लिए व्यापक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए जिम्मेदार हैं।

तीनों सेनाओं के लिए खरीदारी और चिकित्‍सा भंडारों के प्रावधान में प्रत्‍यक्ष रूप से शामिल हितधारकों के 120 से 130 प्रतिनिधियों के साथ-साथ पूर्व सैनिक अंशदायी स्‍वास्‍थ्‍य योजना (ईसीएचएस) और अन्‍य आश्रित संगठन सीएमई के विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में चिकित्‍सा लॉजिस्‍टिक, आपूर्ति श्रृंखला, मेडिकल स्‍टोर माल सूची प्रबंधन से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा 'डिजिटल इंडिया' आंदोलन के साथ सशस्त्र बलों में मेडिकल लॉजिस्टिक्स समंजन पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस विषय पर यह सशस्त्र बलों के साथ-साथ प्रमुख नागरिक अधिकारियों के योगदान के साथ तेजी से उभरते हुए चिकित्सा लॉजिस्टिक्स मोर्चे पर गंभीर विचार-विमर्श के लिए मंच प्रदान करेगा।

सीएमई और डिपो कमांडरों के 75वें सम्मेलन का उद्घाटन डीजीएएफएमएस और वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट, आर्मी मेडिकल कोर के लेफ्टिनेंट जनरल एमके उन्नी करेंगे। डीजीएमएस (सेना) और कर्नल कमांडेंट आर्मी मेडिकल कोर के लेफ्टिनेंट जनरल वेलू नायर, डीजीएमएस (नौसेना) सर्जन वाइस एडमिरल बिपिन पुरी और डीजीएमएस (वायु सेना) एयर मार्शल पवन कपूर भी इस सम्‍मेलन में शामिल होंगे। प्रमुख संबोधन वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) श्री एस.के. कोहली देंगे।

वीके/आईपीएस/केजे/एसकेपी -935


(रिलीज़ आईडी: 1486868) आगंतुक पटल : 28