गृह मंत्रालय

गृह राज्‍य मंत्री श्री हंसराज गंगाराम अहीर ने सीसीटीएनएस की समीक्षा की

प्रविष्टि तिथि: 06 APR 2017 7:52PM by PIB Delhi

केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री श्री हंसराज गंगाराम अहीर ने आज यहां अपराधी खोज नेटवर्क तथा प्रणाली (सीसीटीएनएस) के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान प्रेजन्‍टेशन में बताया गया कि सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर सफलतापूर्वक 96.32 प्रतिशत थानों में लगाया गया है यानी बिहार और राजस्‍थान के 1,757 थानों को छोड़कर 13,623 थानों में से 13,122 थानों में सॉफ्टवेयर लगाया गया है। प्रेजन्‍टेशन में बताया गया कि बिहार और राजस्‍थान के 1757 थानों को छोड़कर 13623 थानों में से 12830 थानों यानी 94.2 प्रतिशत थानों में सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर के माध्‍यम से 100 प्रतिशत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की जा रही है। गृह राज्‍य मंत्री ने कहा कि 2009 में सीसीटीएनएस प्रारंभ होने के बाद से सात करोड़ से अधिक मामलों से संबंधित एफआईआर डाटा अपलोड किया गया है। श्री हंसराज गंगाराम अहीर ने इस साल के अंत में औपचारिक रूप से सीसीटीएनएस लॉच करने से पहले सभी शेष प्रथम सूचना रिपोर्ट अपलोड करनेका निर्देश दिया। 

गृह राज्‍य मंत्री ने अधिकारियों को अपराधों की प्रवृति के विश्‍लेषण को शामिल करने तथा केन्‍द्र और राज्‍यों द्वारा बेहतर निगरानी के लिए अन्‍य विशलेषण को शामिल करने का सुझाव दिया।

 

***



वीके/एजी/एस-947


(रिलीज़ आईडी: 1487054) आगंतुक पटल : 28