राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति 10 अप्रैल को भारतीय रैंकिंग 2017 की रिपोर्ट जारी करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 07 APR 2017 6:23PM by PIB Delhi

भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी 10 अप्रैल2017 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में भारतीय रैंकिंग 2017 की रिपोर्ट जारी करेंगे। वह रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले संस्थानों (संपूर्ण श्रेणी के शीर्ष 10 संस्थान और इंजानियरिंगमैनेजमेंटयूनिवर्सिटी, कॉलेज और फार्मेसी श्रेणी के शीर्ष संस्थानों) को पुरस्कृत करेंगे।

 

भारतीय विश्वविद्यालयों को रैंकिंग देने के लिए राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क’ (एनआईआरएफ) के तहत भारतीय रैंकिंग 2016 में जारी की गई थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने रैंकिंग सिस्टम का शुभारंभ 29 सितंबर2015 को किया था। एनआईआरएफ ने विश्वविद्यालयोंइंजीनियरिंगफार्मेसी और प्रबंधन संस्थाओं के लिए 6 अप्रैल2016 को पहली भारतीय रैंकिंग प्रस्तुत की थी. इस वर्ष की रैंकिंग (भारतीय रैंकिंग 2017) आगामी 3 अप्रैल2017 को घोषित की गई।

 

पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें

 

 

***

वीके/पीवी/वाईबी-960


(रिलीज़ आईडी: 1487191) आगंतुक पटल : 31