राष्ट्रपति सचिवालय

महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

प्रविष्टि तिथि: 08 APR 2017 1:04PM by PIB Delhi

 राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर अपने सन्देश में कहा है- "महावीर जयंती के मांगलिक अवसर पर भारत एवं विदेश में रहने वाले अपने देशवासियों को मैं बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। भगवान महावीर की सत्य, अहिंसा और दया की भावनाओं की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महत्ता और बढ़ गई है।

 

    आइये आज के दिन सच्चे विश्वास, सच्चे ज्ञान एवं सच्चे आचरण की उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करें। आइये एकजुट होकर हिंसा, आतंकवाद एवं शोषण से मुक्त समाज का निर्माण करें।"

***

वीके/एबी/वाईबी-977

 


(रिलीज़ आईडी: 1487348) आगंतुक पटल : 29