सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

कोलकाता- खुलना- ढाका बस सेवा की आज कोलकाता से शुरुआत

प्रविष्टि तिथि: 08 APR 2017 1:02PM by PIB Delhi

आज कोलकाता से कोलकाता- खुलना- ढाका बस सेवा की औपचारिक शुरुआत कर दी गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, उनकी बांग्लादेश समकक्ष श्रीमती शेख हसीना एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री श्रीमती ममता बनर्जी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में संयुक्त रूप से समारोह की शुरुआत की।

यह द्विपक्षीय सम्बन्धों को सुदृढ़ करने एवं दोनों देशों के नागरिकों को बेहतर सड़क एवं रेल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए की जा रही अनेक शुरुआतों का भाग है। पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और उच्चाधिकारियों एवं बांग्लादेश से भारत की यात्रा पर आए प्रतिनिधियों ने आज कोलकाता में इस समारोह में शिरकत की।

नई नवेली कोलकाता- खुलना- ढाका बस सेवा के अतिरिक्त कोलकाता- ढाका और कोलकाता- ढाका- आगरतला मार्गों पर भी बस सेवाएं प्रचालित की जा रही हैं। उनका संचालन पश्चिम बंगाल एवं त्रिपुरा के राज्य परिवहन निगमों और बांग्लादेश परिवहन निगम की ओर से किया जा रहा है। अब कोलकाता और खुलना पहली बार बस-रूट से पहली बार सीधे तौर पर जुड़ रहे हैं। कोलकाता से खुलना होते हुए ढाका के 409 किलोमीटर लंबे रास्ते में दोनों ओर से सप्ताह के तीन दिन दो बसें चलेंगी।

*****

वीके/एबी/वाईबी-9


(रिलीज़ आईडी: 1487352) आगंतुक पटल : 35