कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
पीईएसबी ने विभिन्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों में निदेशक (एचआरडी/कार्मिक) और निदेशक (वित्त) के पदों के लिए रोजगार विवरण संबंधी टिप्पणियां आमंत्रित कीं
प्रविष्टि तिथि:
11 APR 2017 6:30PM by PIB Delhi
|
सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने विभिन्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों में निदेशक (एचआरडी/कार्मिक) और निदेशक (वित्त) के पदों के लिए रोजगार विवरण संबंधी टिप्पणियां आमंत्रित की हैं। इसका उद्देश्य रोजगार विवरणों को समग्रता और एकरूपता देना है।
विभिन्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निदेशक (एचआरडी/कार्मिक) और निदेशक (वित्त) के पदों के लिए ‘रिस्पान्सबिलिटी’, ‘एजूकेशनल क्लाविफिकेशन’ और ‘एक्स्पीरीयन्स’ सूचक मानक टेम्पप्लेट पीईएसबी की वेबसाइट pesb.gov.in पर अपलोड कर दिये गए हैं।
रोजगार विवरणों को अंतिम रूप देने से पहले टिप्पणियों को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें ई-मेल rajivrai[at]nic[dot]in पर भेजना है। टिप्पणियों को 5 मई, 2017 (शुक्रवार) को 5 शाम तक स्वीकार किया जाएगा।
विभिन्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों में निदेशक (एचआरडी/कार्मिक) और निदेशक (वित्त) के पदों के लिए रोजगार विवरण के लिए यहां क्लिक करें
***
वीके/एकेपी/सीएस-997
|
(रिलीज़ आईडी: 1487594)
आगंतुक पटल : 24