वित्त मंत्रालय
वस्तु एवं सेवा कर के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र की तैयारी का जायजा लेने राजस्व सचिव डॉ. हसमुख अधिया 4 दिनों के लिए पूर्वोत्तर का दौरा करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
11 APR 2017 7:51PM by PIB Delhi
|
राजस्व सचिव डॉ. हसमुख अधिया वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र की तैयारी का जायजा लेने के लिए 13 अप्रैल, 2017 से चार दिन के दौरे पर पूर्वोत्तर जायेंगे। जीएसटी की शुरूआत क्षेत्र में 1 जुलाई, 2017 से होगी। राजस्व सचिव का क्षेत्र का यह पहला दौरा है। वे 13 अप्रैल, 2017 को गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां वे जीएसटी के लिए असम की तैयारी का जायजा लेंगे। गुवाहाटी में एक दिन के दौरे पर राजस्व सचिव राज्य के वित्त मंत्री श्री हेमन्ता बिस्वा सरमा और राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वे सूचना प्रौद्योगिकी और संचार तैयारियों का जायजा लेंगे। बाद में वे व्यापार, उद्योग तथा कारोबारी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इस दौरान वे जीएसटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। 13 अप्रैल, 2017 की शाम राजस्व सचिव डॉ. अधिया क्षेत्र के मीडिया कर्मियों से बात करेंगे।
राजस्व सचिव डॉ. हसमुख अधिया 14 अप्रैल, 2017 को अरूणाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। 15 अप्रैल, 2017 को वे जीएसटी, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार तैयारियों का जायजा लेंगे।
*****
वीके/एकेपी/सीएस-1004 |
(रिलीज़ आईडी: 1487604)
आगंतुक पटल : 25