राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति कल राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार- 2016 प्रदान करेंगे 

प्रविष्टि तिथि: 11 APR 2017 8:17PM by PIB Delhi

 
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी कल (12 अप्रैल, 2017) दोपहर 1 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार -2016 (एनजीए 2016) प्रदान करेंगे।

राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक पुरस्कारों को पहले राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार के रूप में जाना जाता था। इनकी शुरूआत 1966 में खान मंत्रालय द्वारा वैज्ञानिकों को उनकी असाधारण उपलब्धियों हेतु सम्मानित करने के लिए की गयी थी, तांकि वे भौगोलिक और खनन संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे सकें।

राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कारों में एक उत्कृष्टता पुरस्कार, एक युवा वैज्ञानिक पुरस्कार और भूविज्ञान के 16 क्षेत्रों में 19 व्यक्तिगत और / या टीम पुरस्कार शामिल हैं। इस साल, भूगर्भीय क्षेत्र के 11 क्षेत्रों में मेधावी योगदान के लिए, 27 भू वैज्ञानिकों को व्यक्तिगत या टीम के रूप में राष्ट्रीय भू विज्ञान पुरस्कार (एनजीए -2016) प्रदान किए जाएंगे। 
 

*****

वीके/केजे- 1005

(रिलीज़ आईडी: 1487609) आगंतुक पटल : 35