रक्षा मंत्रालय

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एनडीसी देखने गए

प्रविष्टि तिथि: 12 APR 2017 8:01PM by PIB Delhi

 
आस्ट्रेलिया के माननीय प्रधानमंत्री श्री मैल्कम टर्नबुल अपनी भारत यात्रा के दौरान 11 अप्रैल, 2017 को प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) गए। एनडीसी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल वाईवीके मोहन ने आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने 57वें एनडीसी कोर्स को संबोधित किया। इस कोर्स में भारतीय सशस्त्र सेना, सिविल सेवा तथा आस्ट्रेलिया की नेवी की एक अधिकारी सहित मित्र विदेशी देश हैं।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री मैल्कम टर्नबुल ने एशिया प्रशांत में भौगोलिक राजनीतिक स्थिति, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों, साइबर सुरक्षा और आस्ट्रेलिया तथा भारत के बीच सहयोग विशेषकर सैन्य मामलों में सहयोग की चर्चा की।

उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को समकालीन दर्शन से परिचित कराने और उन्हें भविष्ट की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर एनडीसी की सराहना की। अंत में आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भारत-आस्ट्रेलिया संबंध मजबूत होंगे और आगे बढ़ेंगे।
 

****



वीके/एकेजी/सीएस-1023

(रिलीज़ आईडी: 1487737) आगंतुक पटल : 32