वित्त मंत्रालय
मार्च, 2017 के लिए थोक मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष : 2004-05 = 100) की समीक्षा
प्रविष्टि तिथि:
17 APR 2017 4:36PM by PIB Delhi
मार्च, 2017 के दौरान ‘सभी जिंसों’ के लिए आधिकारिक थोक मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष : 2004-05=100) इससे पिछले महीने के 185.5 अंक (अनंतिम) से 0.1 प्रतिशत घटकर 185.3 अंक (अनंतिम) रह गया।
मुद्रास्फीति
मासिक थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर मार्च, 2017 के दौरान (मार्च, 2016 की तुलना में) 5.70 प्रतिशत (अनंतिम) रही, जबकि इससे पिछले महीने यह 6.55 प्रतिशत (अनंतिम) थी। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह -0.45 प्रतिशत रही थी। वित्त वर्ष में अब तक क्रमिक वृद्धि के साथ मुद्रास्फीति दर 5.70 प्रतिशत आंकी गई है।
विभिन्न जिंस समूहों के सूचकांक में उतार-चढ़ाव कुछ इस प्रकार रहे :-
प्राथमिक वस्तुएं (भारांक 20.12 प्रतिशत)
इस प्रमुख समूह का सूचकांक पिछले महीने के 258.1 अंक (अनंतिम) से 0.2 प्रतिशत घटकर 257.5 अंक (अनंतिम) रह गया। महीने के दौरान जिन समूहों और वस्तुओं के सूचकांक में उतार-चढ़ाव देखे गए, वे इस प्रकार हैं :
‘खाद्य उत्पाद’ समूह का सूचकांक पिछले महीने के 267.5 अंक (अनंतिम) से बढ़कर 267.6 अंक (अनंतिम) हो गया। ऐसा फलों एवं सब्जियों तथा रागी (प्रत्येक 5 प्रतिशत), बाजरा (2 प्रतिशत) और अंडे, समुद्री मछली एवं चावल (प्रत्येक 1 प्रतिशत) की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते हुआ। हालांकि, चना (11 प्रतिशत), मसाले (7 प्रतिशत), अरहर (6 प्रतिशत), उड़द (5 प्रतिशत), ज्वार (4 प्रतिशत), गेहूं (4 प्रतिशत), जौ (3 प्रतिशत), मसूर (2 प्रतिशत), मक्का एवं मूंग (प्रत्येक 1 प्रतिशत) की कीमतें घट गईं।
‘गैर-खाद्य पदार्थ’ समूह का सूचकांक पिछले महीने के 234.8 अंक (अनंतिम) से 1.8 प्रतिशत घटकर 230.6 अंक (अनंतिम) रह गया। ऐसा फूलों (22 प्रतिशत), अलसी (8 प्रतिशत ), सरसों के बीज (7 प्रतिशत ), कच्चा रबर और चारा (प्रत्येक 5 प्रतिशत), कोपरा (नारियल) (4 प्रतिशत ), सोयाबीन (3 प्रतिशत ) और सूरजमुखी और खाल (कच्ची) (प्रत्येक 2 प्रतिशत) की कीमतों में कमी के परिणामस्वरूप संभव हो पाया। हालांकि, ग्वार बीज (16 प्रतिशत), अरंडी के बीज (13 प्रतिशत), कुसुम (कार्दी बीज) (11 प्रतिशत), मूंगफली का बीज (5 प्रतिशत), मेस्ता (3 प्रतिशत), कच्चा रेशम एवं कॉयर फाइबर (प्रत्येक 2प्रतिशत) और कच्ची कपास (1 प्रतिशत ) के दाम बढ़ गए।
‘खनिज’ समूह का सूचकांक पिछले महीने के 234.8 अंक (अनंतिम) से 1.5 प्रतिशत बढ़कर 238.3 अंक (अनंतिम) हो गया। ऐसा मैंगनीज अयस्क (20 प्रतिशत), क्रोमाइट (7 प्रतिशत), तांबा अयस्क (4 प्रतिशत), लौह अयस्क (3 प्रतिशत) और जस्ता कंसन्ट्रेट (1 प्रतिशत) की कीमतें बढ़ने के चलते हुआ। हालांकि, मैग्नेसाइट (15 प्रतिशत) और फास्फोराइट (8 प्रतिशत) की कीमतें घट गईं।
***
वीके/आरआरएस/सीएस-1051
(रिलीज़ आईडी: 1488031)
आगंतुक पटल : 30