रक्षा मंत्रालय
वायु सेना प्रमुख का दौराः रायपुर और जगदलपुर
प्रविष्टि तिथि:
17 APR 2017 6:39PM by PIB Delhi
भारतीय वायु सेना के प्रमुख, एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ पीवीएसएम एवीएसएम वाईएसएम वीएम एडीसी ने 17 अप्रैल 2017 को रायपुर और जगदलपुर स्थित एंटी नक्सलाइट टास्क फोर्स का दौरा किया। बस्तर क्षेत्र में तैनात विभिन्न अर्धसैनिक बलों के स्थानीय कमांडर ने उन्होंने वहां की ताज़ा स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दोनों ही क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों, अर्धसैनिक बलों आदि की परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा कार्य में तैनात बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए वहां तैनात विभिन्न राज्य एजेंसियों के बलों और वायु योद्धाओं और वायु सेना के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बातचीत की।
वीके/प्रवीन – 1060
(रिलीज़ आईडी: 1488067)
आगंतुक पटल : 24