पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

लंबित वन क्लियरेंस स्थिति की समीक्षा करेगा पर्यावरण मंत्रालय

प्रविष्टि तिथि: 18 APR 2017 8:12PM by PIB Delhi

 पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव श्री अजय नारायण झा द्वारा पिछले सप्ताह बुलाई गई बैठक के अनुपालन में लंबित वन क्लियरेंस की मौजूदा स्थिति और प्रक्रिया में तेजी लाने की समीक्षा करने का निर्णय किया गया है। मंत्रालय के विशेष सचिव श्री आर आर रश्मि बैठक करेंगे जिसमें संबंधित मंत्रालय के अधिकारी, नोडल अधिकारी और परियोजना से संबंधित व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाना है।

मंत्रालय ने यह भी फैसला किया है कि ईएसी कम से कम दो बैठकें इस वर्ष अप्रैल और मई में करेगी जिसमें विभिन्न मंत्रालयो से संबंधित परियोजनाओं पर विशेष बल दिया जाएगा और समीक्षा की जाएगी।

 

***

वीके/एकेपी/सीएस-1081


(रिलीज़ आईडी: 1488160) आगंतुक पटल : 40