सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

सरकार ने सभी श्रेणियों के वाहनों से सभी तरह की बत्तियां हटाने का फैसला किया 

प्रविष्टि तिथि: 19 APR 2017 6:58PM by PIB Delhi
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय19-अप्रैल, 2017 18:57 IST
 

 

देश में स्‍वस्‍थ लोकतांत्रिक मूल्‍यों को सशक्‍त बनाने के उद्देश्‍य से केंद्र सरकार ने आज एक और ऐतिहासिक कदम उठाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज देश में सभी श्रेणियों के वाहनों के ऊपर लगी सभी तरह की बत्तियां हटाने का फैसला किया। सरकार का स्‍पष्‍ट मानना है कि वाहनों पर लगी बत्तियां वीआईपी संस्‍कृति का प्रतीक मानी जाती हैं और लोकतांत्रिक देश में इसका कोई स्‍थान नहीं है। उनका कुछ भी औचित्‍य नहीं है। हालांकि आपातकालीन और राहत सेवाओं, एम्‍बुलेंस, अग्नि शमन सेवा आदि से संबंधित वाहनों पर बत्तियों लगाने की अनुमति होगी। इस फैसले को ध्‍यान में रखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय कानून में आवश्‍यक प्रावधान करेगा।

***

वीके/आरके -1085


(रिलीज़ आईडी: 1488227) आगंतुक पटल : 34