रक्षा मंत्रालय
ज़मीन पर मार करने वाली पहली सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ से पहली बार गोलीबारी की गई
प्रविष्टि तिथि:
21 APR 2017 7:44PM by PIB Delhi
|
भारतीय नौसेना ने जहाज से ज़मीन पर हमला करने वाली पहली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ से आप पहली बार गोलीबारी की। ज़मीन पर मार करने के लिए तैयार भारतीय नौसेना के मिसाइल पोत तेग के जरिए लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता रखने वाली इस ब्रह्मोस मिसाइल से सफलतापूर्वक पहली गोलीबारी की गई। ब्रह्मोस मिसाइल को भारत और रूस ने संयुक्त रूप से मिलकर तैयार किया है, और इसका एंटी शिप संस्करण पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जा चुका है।
जहाज से ज़मीन पर हमला करने वाली पहली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ से पहली बार सफलतापूर्वक की गई गोलीबारी निश्चित रूप से भारतीय नौसेना की ताकत को बढ़ाएगी और भारत को चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल करेगी।
*****
वीके/प्रवीन/वाईबी – 1103 |
(रिलीज़ आईडी: 1488390)
आगंतुक पटल : 35