राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति 25 और 26 अप्रैल को गोवा और तेलंगाना जायेंगे
प्रविष्टि तिथि:
24 APR 2017 4:49PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी 25 और 26 अप्रैल, 2017 को गोवा और तेलंगाना की यात्रा करेंगे।
राष्ट्रपति 25 अप्रैल, 2017 को गोवा विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
26 अप्रैल, 2017 को राष्ट्रपति ओस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद के शताब्दी समारोह के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति उसी दिन अंग्रेजी तथा विदेशी भाषाओं के विश्वविद्यालय, गाछी बोउली, हैदराबाद के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
***
वीके/एजी/सीएस-1123
(रिलीज़ आईडी: 1488464)
आगंतुक पटल : 25