प्रधानमंत्री कार्यालय

अमरीका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एच.आर. मेकमास्‍टर ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 18 APR 2017 5:06PM by PIB Delhi

अमरीका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एच.आर. मकमास्‍टर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।

ले.जन. एच आर मकमास्‍टर ने प्रधानमंत्री को राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प की ओर से शुभ-कामनायें दी। प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के साथ अपनी दूरभाष पर हुई सकारात्‍मक वार्ता को याद करते हुए पुन: इस बात की पुष्टि की कि दोनों ही देश इस नीतिगत साझेदारी और भारत व अमरीकी संबंधों को महत्‍व देते हैं।

ले.जन. एच आर मेकमास्‍टर ने अफगानिस्‍तान, पश्चिम एशिया व डीपीआरके सहित समूचे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा किए। विचार-विमर्श के दौरान उन्‍होंने इस मुद्दे पर विचारों का आदान-प्रदान किया कि दोनों देश मिलकर किस प्रकार से आतंकवाद की चुनौती का मुकाबला कर सकते हैं और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा व स्‍थायित्‍व के लिए काम कर सकते हैं।

******


अतुल तिवारी/सुरेंद्र कुमार/तारा


(रिलीज़ आईडी: 1488560) आगंतुक पटल : 29