पर्यटन मंत्रालय

पर्यटन मंत्रालय में स्‍वच्‍छता पखवाड़ा मनाया गया

प्रविष्टि तिथि: 25 APR 2017 8:42PM by PIB Delhi

 

पर्यटन मंत्रालय में नौवें दिन का स्‍वच्‍छता पखवाड़ा कार्य नई दिल्‍ली स्थित फिरोज शाह कोटला स्‍थान पर संपन्‍न किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपराह्न 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक अशोक स्‍तम्‍भ के आसपास के स्‍मारक क्षेत्र इत्‍यादि में साफ-सफाई का काम पूरी तल्‍लीनता के साथ पूरा किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के गीत एवं नाटक प्रभाग की एक टीम ने ‘नुक्कड़ नाटक’ के रूप में आम जनता और पर्यटकों के बीच स्‍वच्‍छता जागरूकता का सृजन किया।

http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2017/apr/i201742501.JPG

http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2017/apr/i201742502.JPG

http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2017/apr/i201742503.JPG

***

वीके/आरआरएस/वीके-1149


(रिलीज़ आईडी: 1488627) आगंतुक पटल : 30