वित्‍त मंत्रालय

केंद्र सरकार की कृषि आय पर कर लगाने की कोई योजना नहीं हैः वित्त मंत्री 

प्रविष्टि तिथि: 26 APR 2017 3:39PM by PIB Delhi

 


 
कृषि आय पर कर लगाने के बारे में केंद्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली के वक्तव्य का पाठ इस प्रकार हैः 

"मैंने नीति आयोग की रिपोर्ट में ‘कृषि आय पर आयकर’ नामक पैराग्राफ पढ़ा है। इस विषय में किसी भी भ्रम को दूर करने के लिए मैं स्पष्ट रूप से यह कहता हूं कि केंद्र सरकार की कृषि आय पर कर लगाने की कोई योजना नहीं है। शक्तियों के संवैधानिक आवंटन के अनुसार केंद्र सरकार के पास कृषि आय पर कर लगाने का अधिकार नहीं है।" 
 

*****



वीके/आईपीएस/एमएस-1152

(रिलीज़ आईडी: 1488662) आगंतुक पटल : 30