राष्ट्रपति सचिवालय

नीदरलैंड्स के 'किंग्‍स डे' पर राष्‍ट्रपति का संदेश 

प्रविष्टि तिथि: 26 APR 2017 6:34PM by PIB Delhi

 


 
राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने नीदरलैंड के किंग्‍स डे (27 अप्रैल 2017) की पूर्व संध्‍या पर नीदरलैंड्स के राजा, सरकार और वहां के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

नीदरलैंड के राजा महामहिम विलेम-एलेक्‍जेंडर को भेजे गए संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा, 'भारत सरकार और भारत की जनता की तरफ से मैं नीदरलैंड के 'किंग्‍स डे' के अवसर पर आपको, आपकी सरकार और नीदरलैंड की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।'

भारत और नीदरलैंड के बीच सालों पुराने गर्मजोशी से भरे और द्विपक्षीय मित्रवत संबंध हैं, जो आज बहुमूल्य और बहुमुखी साझेदारी को स्थिरता प्रदान कर रहे हैं। जैसा कि हम दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों की स्थापना की 70वीं वर्षगाठ मना रहे हैं, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे और दोनों देशों की जनता के पारस्परिक लाभ के लिए और आगे बढ़ेंगे।

महामहिम, अपने अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य तथा व्‍यक्तिगत कल्‍याण और नीदरलैंड्स के मैत्रीपूर्ण लोगों की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं कृपया स्‍वीकार करें।'
 

******



वीके/kकेजे –1157

(रिलीज़ आईडी: 1488692) आगंतुक पटल : 43